फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिना लाइसेंस के बेच रहे थे फूड सप्लीमेंट, दुकान कराई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को लोनी में बिना लाइसेंस के फूड सप्लीमेंट बेचने वाले कारोबारी के यहां छापा मारा। छापे के दौरान दस्तावेजों की जांच में यह पाया गया कि उनके पास कारोबार के लिए लाइसेंस नहीं था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि लोनी के बलराम नगर में स्थित स्टोर पर छापेमारी की गई थी। इसमें यह पाया गया कि इनका लाइसेंस इस वर्ष जनवरी में ही एक्सपायर हो गया था लेकिन इन्होंने नवीनीकरण नहीं कराया था। इसलिए जब तक यह लाइसेंस नहीं ले लेते तब तक के लिए स्टोर को बंद कराया गया है। साथ ही उन्होंने यह बताया कि इस स्टोर पर विदेशों से आयातीत उत्पाद थे जिनपर एक्सपायरी डेट मिटाई गई थी। उनको जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि ओलिवाइन टाइगर प्री वर्कआउट फूड सप्लीमेंट के बारे में एक निवासी ने यह शिकायत की थी। इस कंपनी का फूड सप्लीमेंट खाने के एक महीने के बाद ही उनके लीवर में समस्या आनी शुरू हो गई है। इनकी शिकायत के बाद फूड सप्लीमेंट को जब्त कर लिया गया और उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें