मुख्यमंत्री राहत कोष में जिला सहकारी बैंक ने दी 11 लाख से अधिक की धनराशि गाजियाबाद। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड गाजियाबाद ने कोरोना महामारी के बीच मुख्यमंत्री राहत कोष में बड़ी धनराशि दान की है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों के एक दिन के वेतन के अलावा बैंक के चैरिटी फंड से 11 लाख 1151 रुपए की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सहकारी बैंकों में सबसे अधिक धनराशि गाजियाबाद से दी गई है। कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दिन से अधिक का वेतन दान दिया है।