फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खुद को जाल में फंसता देख मस्जिद कमेटी ने पुलिस को दी थी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ऑनलाइन गेम के जरिये धर्मांतरण के मामले में मौलवी व इमाम ने खुद को जाल में फंसता देखकर अपने बचाव में पुलिस को मौखिक सूचना करीब एक सप्ताह पहले दे दी। इस संबंध में लिखित शिकायत नहीं होने के चलते पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। आशंका यह जताई जा रही है कि यह जानकारी उन्होंने पुलिस को तब दी जब उन्हें कहीं से पता चला कि किशोर के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले में दोनोंं पहलुओं से जांच मे जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोर के परिजनों को करीब एक महीने पहले अपने बेटे के नमाज पढ़ने के बारे में जानकारी हुई। पहले उन्होंने खुद से उसे समझाने का प्रयास किया नहीं माना तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पिता की अनुपस्थिति में पहले किशोर के चाचा पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मामला संवेदनशील मानते हुए उसके पिता द्वारा तहरीर देने की बात कही। आशंका जताई जा रही है कि इसकी जानकारी मौलवी व इमाम को हो गई थी। ऐसे में उन्होंने अपने बचाव में पुलिस को इसकी सूचना दी। मंगलवार को किशोर के पिता के तहरीर देने पर कविनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।

साइबर सेल की टीम किशोर का लैपटॉप खंगाली रही
किशोर के पिता ने ऑनलाइन गेम के जरिये संपर्क में आए कुछ लोगों के मोबाइल नंबर पुलिस को दिए हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने साइबर सेल की एक टीम इस मामले में लगाई है जो किशोर के मोबाइल व लैपटॉप को खंगाल रही है और बद्दो व अन्य लोगों की आईडी व अन्य जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

रमजान में नमाजियों से मिली थी जानकारी
रमजान के दौरान नमाजियों से एक बच्चे के मस्जिद में आकर नमाज पढ़ने की उन्हें जानकारी मिली। उन्होंने बच्चे से इस संबंध में जानकारी की तो पता चला कि वह दूसरे समुदाय का है। उससे ऐसा करने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसे इस्लाम धर्म अच्छा लगता है इसलिए वह ऐसा करता है। इस संबंध में मस्जिद कमेटी को डेढ़ महीने पहले लिखित में जानकारी दी गई। कमेटी ने पुलिस को सूचना दी है। - महताब कासमी, मस्जिद इमाम, सेक्टर-23 मस्जिद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें