फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बार एसोसिएशन में सचिव पद रिक्त घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बार एसोसिएशन में चुनाव के बाद से चल रहे घमासान में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने गाजियाबाद बार एसोसिएशन चुनाव में सचिव पद को रिक्त रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है और चुनाव संयोजक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन

गाजियाबाद बार एसोसिएशन चुनाव में सचिव पद को लेकर हुए विवाद में छह बार की मतगणना के बाद भी सचिव पद पर कोई परिणाम नहीं दिया गया था। विवाद के बाद में अमित नेहरा को सचिव घोषित किया गया, लेकिन दूसरे उम्मीदवार हरेंद्र गौतम ने खुद को सचिव घोषित करते हुए बार काउंसिल यूपी में शिकायत कर दी थी। काउंसिल ने इस पर दो सदस्यीय समिति से जांच कराई। अब काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने बार अध्यक्ष के पत्र भेजकर कहा कि इस विवाद की विस्तृत जांच मधुसूदन त्रिपाठी, अरूण कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार शुक्ला, अजय यादव, प्रशांत सिंह अटल की कमेटी करेगी। कमेटी की रिपोर्ट आने तक गाजियाबाद बार सचिव पद रिक्त माना जाएगा। सचिव पद का काम वरिष्ठ संयुक्त सचिव देखेंगे। काउंसिल ने पूर्व बार सचिव व चुनाव संयोजक स्नेह त्यागी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें