मोदीनगर। कादराबाद गांव निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने बिना तलाक के दूसरी शादी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कादराबाद निवासी ज्योति की शादी सचिन के साथ हुई थी। दोनों को दो बच्चे भी हैं। ज्योति की शिकायत के अनुसार पति सचिन ने बिना तलाक दिए किसी अन्य महिला से दूसरी शादी कर ली। उसने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्योति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले की शिकायत की। एसीपी ने बताया कि आरोपी सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।