गाजियाबाद। यूपी पॉलिटेक्निक में दाखिले की प्रक्रिया के तहत सीट अलॉटमेंट का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। आज से सात जुलाई तक काउंसिलिंग की प्रक्रिया होगी। राजकीय कॉलेज में बने हेल्प सेंटर पर छात्र अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन करा सकते हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. जानबेग लोनी ने बताया कि सात जुलाई के बाद अगला चरण शुरू होगा। पहले चरण में जिन छात्रों को सीट अलॉटमेंट हुई है। उनको सीट एक्सपटेंस के लिए तीन हजार रुपये जमा करने होंगे। यह शुल्क वार्षिक फीस में सम्मिलित किया जाएगा। छात्रों को मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी गई है।