फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से मिट्टी खोदने पर हंगामा: विरोध पर ग्रामीणों से हाथापाई, लोग बोले- यहां है छोटे बच्चों का कब्रिस्तान

Mon, 16 Nov 2026 08:31 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

मुरादनगर के एक गांव में तालाब और बच्चों के दफनाने की जगह से मिट्टी खोदने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उनसे हाथापाई और अभद्रता हुई, जिससे हंगामा मच गया। 
विज्ञापन
तालाब से मिट्टी खोदने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौजा गांव में सार्वजनिक तालाब से मिट्टी खोदने का विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ गाली गलौज हाथापाई और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने तालाब से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकी भी दी। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया और तहरीर दी।
विज्ञापन


कन्नौजा गांव निवासी विपिन त्यागी, मनीष त्यागी, दीपक त्यागी, गर्वित त्यागी, मोहित और अंकुर आदि ग्रामीण का आरोप है कि कुछ लोग सार्वजनिक तालाब से अवैध रूप से मिट्टी खोद रहे हैं। तालाब के पास ही छोटे बच्चों का कब्रिस्तान है, जहां बच्चों को दफनाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी खोदने के कारण तालाब में काफी गहरा गड्ढा हो गया है। इससे बारिश के दौरान कब्रिस्तान के अवशेषों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। 

वहीं, गहरे गड्ढे में किसी व्यक्ति या पशु के गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौच कर हाथापाई और अभद्रता की। मामले की जानकारी मिलने पर गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष गुलशन राजपूत, निशांत त्यागी खिंदौड़ा, सागर त्यागी और शिवम चौधरी समेत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज का कहना है कि बताया गया है कि डीएम के आदेश पर किसी संस्था द्वारा गांव के तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। ग्रामीणों की तहरीर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बिना अनुमति काटे गए 16 पेड़ होगी रिपोर्ट 

वन रक्षक निशांत वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर मौके पर जांच की गई। जांच में अज्ञात लोगों द्वारा बिना अनुमति छोटे-बड़े करीब 16 पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराकर पेड़ काटने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें