फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्क्रैप कारोबारी ने लगाया 27 लाख रुपये हड़पने का आरोप, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। स्क्रैप कारोबारी से एक फर्म के संचालकों द्वारा 27 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। कारोबारी ने थाना पुलिस और कमिश्नर से मामले की शिकायत की, मगर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कारोबारी ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भगवानगंज मंडी निवासी मूलचंद गर्ग औद्योगिक इकाइयों से विभिन्न प्रकार की स्क्रैप निकलवाने का कारोबार करते है। मूलचंद गर्ग ने बताया कि मोदी पेंट और वार्निश वर्क्स की ओर से भी एक फॉर्म द्वारा उन्हें स्क्रैप निकालने का ठेका दिया गया और उन्होंने श्रमिक लगातार चार महीने में फर्म का काम पूरा करा दिया। आरोप है कि ठेका देने वाली फर्म के संचालकों ने उनके 27 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। आरोपियों ने रकम मांगने पर मूलचंद गर्ग के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कारोबारी मूलचंद गर्ग ने मोदीनगर पुलिस और कमिश्नर पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर चौधरी एंड संस फोर्जिंग प्राइवेट लिमिटेड के राजीव चौधरी, आदित्य और अनिरुद्ध चौधरी के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें