मोदीनगर। ई रिक्शा हटाने को लेकर हुए विवाद में स्कूटी सवार ने दंपती को पीटकर घायल कर दिया। गुरु नानकपुरा कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार ई-रिक्शा से अपनी पत्नी सीमा के साथ बाजार से सामान लेने कस्बा रोड कॉलोनी गए थे। कृष्ण कुमार ने ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी बीच स्कूटी सवार युवक आया। उसने ई रिक्शा हटाने को कहा इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। स्कूटी सवार ने कृष्ण कुमार की पिटाई शुरू कर दी, बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी सीमा को भी पीटा।