लोनी। चिरोड़ी रोड पर बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। स्कूटी सवार युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सतवीर निवासी सरल कुंज कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्कूटी से खेकड़ा गए थे। वापस लौटे समय चिरोड़ी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह रोड पर जा गिरे और उनके पैर की हड्डी टूट गई। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के रिपोर्ट दर्ज की गई है।