साहिबाबाद। हरकीरत ने पुलिस को बताया कि 13 जनवरी की रात वह साहिबाबाद से कौशांबी की तरफ जा रहे थे। इस बीच डाबर चौक पर रेड लाइट होते ही उन्होंने अपनी स्कूटी को रोक दी। इसी दौरान पीछे से आई कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह करीब सात-आठ मीटर दूर जाकर गिरे और उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि कार चालक ने उनसे गाली-गलौज की और वहां से भाग गया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कार चालक की तलाश की जा रही है।