गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र के भाटिया मोड़ पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टाकर मार दी। घायल को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने स्कूटी सवार को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संजय कुमार (45 वर्ष) निवासी दौलतपुरा के रूप में हुई है।