फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एनएच-9 पर चलती स्कूटी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। एनएच-9 पर बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे नोएडा जा रहे गोविंद निवासी प्रीत विहार, दिल्ली की चलती स्कूटी में आग लग गई। वह अपनी जान बचाने के लिए स्कूटी को सड़क किनारे फेंक डिवाइडर पर कूद गया। उसने मदद के लिए शोर मचाया। इस दौरान वहां से गुजर रहे दमकलकर्मियों ने स्कूटी जलती देख अपनी गाड़ी रोकी और सिलिंडर से आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सुबह करीब 10:15 बजे वैशाली स्टेशन के इंचार्ज मूलचंद और फायरमैन सत्येंद्र व जोगिंदर कुमार अहिंसाखंड-एक स्थित शिप्रा कृष्ण विस्ता सोसायटी में उपकरण देखने जा रहे थे। हाईवे पर खोड़ा के सामने उन्हें एक युवक मदद के लिए चिल्लाता हुआ नजर आया। उसकी स्कूटी डिवाइडर के पास सड़क पर पड़ी थी और उसमें आग की लपटे उठ रही थीं। टीम ने तुरंत अग्निशमन सिलिंडर की मदद से पांच मिनट में आग पर काबू पाया। सीएफओ का कहना है कि स्कूटी चालक गोविंद को किसी प्रकार की चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें