फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आंखों में मसाला झोंक चिप्स सप्लायर से स्कूटी व 3.74 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में तिगरी गोल चक्कर के पास 31 अक्तूबर की रात को बाइक सवार बदमाशों ने चिप्स सप्लायर की आंखों मसाला झोंककर उनसे 3.74 लाख रुपये व स्कूटी लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। मामले में क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में बाइक सवार चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल नोएडा का है। इसलिए जांच को नोएडा ट्रांसफर कर दिया गया है। राजनगर एक्सटेंशन की फाॅर्चून रेजिडेंसी निवासी अजय कुमार गर्ग चिप्स की सप्लाई का काम करते हैं। वह 31 अक्तूबर को नोएडा में दुकानदारों से कलेक्शन करने के लिए गए थे। अजय कुमार ने बताया कि कलेक्शन के 3.74 लाख रुपये स्कूटी की डिग्गी में रखकर वह करीब साढ़े सात बजे नोएडा से घर के लिए चल दिए थे। तिगरी गोल चक्कर के निकट उनकी स्कूटी में पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने लात मार दी, जिससे वह नीचे गिर गए। तब उन्होंने देखा कि बाइक पर चार लोग सवार हैं। इसी बीच एक आरोपी ने उनकी आंखों में मसाला फेंक दिया, जिससे उनको दिखना बंद हो गया। दो आरोपी उनकी स्कूटी को लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना उन्होंने किसी राहगीर की मदद से पुलिस को दी। मौके पर क्रॉसिंग रिपब्लिक, सिहानीगेट, कविनगर व नोएडा की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने अजय कुमार से घटनाक्रम के बारे में व्यापक जानकारी ली। उन्होंने अजय कुमार को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें