फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: थाने के सामने कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हापुड़ रोड स्थित सिहानी गेट थाने के सामने ओवरब्रिज पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसा हुआ। कैंटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार देवेंद्र (45) की मौत हो गई। आरोपी चालक घायल देवेंद्र को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने हादसे की सूचना दी। मृतक देवेंद्र मोदीनगर के 16 नंबर फाटक गली नंबर चार का निवासी था। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र गार्गी अस्पताल की एंबुलेंस पर चालक था। वह ड्यूटी से स्कूटी पर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें