फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कार पब्लिक जूनियर हाईस्कूल नहीं लेगा तीन माह की फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कार पब्लिक जूनियर हाई स्कूल नहीं लेगा तीन माह की फीस - मकनपुर विस्तार कॉलोनी स्थित स्कूल के प्रबंधन ने लिया निर्णय माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लॉकडाउन में जहां एक तरफ से सभी प्राइवेट स्कूल लगातार अभिभावकों से फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। वहीं इंदिरापुरम के मकनपुर विस्तार कॉलोनी स्थित संस्कार पब्लिक जूनियर हाई स्कूल प्रबंधन ने स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्रों की तीन महीनों की फीस माफ कर दी है। स्कूल के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन में लोग काम पर नहीं जा रहे है। काम बंद हो जाने की वजह से लोगों को पूरा वेतन नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में गरीब व कमजोर तबके के बच्चों की संख्या बहुत ही ज्यादा है। ऐसे में काफी अभिभावक लॉकडाउन के दौरान फीस देने में असमर्थ है। इसको देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि वह अप्रैल, मई और जून माह की फीस अभिभावकों से नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें