फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूल बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, छात्रों को टक्कर मार किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। सीमांत विहार कट पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे वनस्थली स्कूल की बस से चालक ने साइकिल सवार 60 साल के प्रमोद कुमार को रौंद दिया। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी चालक ने भागते हुए साइकिल सवार दो छात्रों को भी टक्कर मार दी। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। एक छात्र की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी है। घटना के दौरान बस में छात्र और छात्राएं नहीं थी।
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर-2 में वनस्थली स्कूल की बस को चालक यूपी गेट से मोहननगर की तरफ ला रहा था। सेक्टर-1 मैक्स अस्पताल कट पर पहुंचते ही चालक ने लापरवाही से तेज रफ्तार में साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही बुजुर्ग प्रमोद कुमार निवासी कामना वैशाली बुरी तरह घायल हो गए। सड़क पर लहूलुहान हालत में गिर गए। अस्पताल ले जाते हुए बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। लोगों ने बस चालक को पकडने की कोशिश की तो चालक ने तेजी से बस दौड़ा दी। कुछ दूरी पर चालक ने बस से साइकिल सवार छात्र हर्ष (24) और प्रदीप (20) को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को राहगीरों ने कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़कर बस कब्जे में ली। यातायात पुलिस ने बस के कागजात और प्रदूषण प्रमाण पत्र जांच किए। उधर, घायल हर्ष का अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि प्रदीप को मामूली चोट लगने से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों को सूचना दी है। घायल छात्र का उपचार चल रहा है। उस पर नजर बनी है। चालक से पूछताछ के बाद उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें