मुरादनगर। गंगनहर में सोमवार को स्नान के दौरान डूब रहे दो लोगों को पीएसी की 41वीं बटालियन के गोताखोरों ने बचाया। कंपनी कमांडर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को नहर में मुकुट (70) निवासी संगम विहार नई दिल्ली स्नान के लिए आए थे। पानी के तेज बहाव में आने से वह डूबने लगे। इस दौरान वहां तैनात पीएसी के गोताखोरों ने उन्हें बचा लिया। इसके अलावा आरक्षी बिजेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह, आरिफ सैफी ने पंकज निवासी प्रताप विहार को डूबने से बचाया।