फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सऊदी अरब मेंं नौकरी के इच्छुकों से मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला सेवायोजन विभाग ने सऊदी अरब में नौकरी करने के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे हैं। विभिन्न पदों के लिए 76 रिक्तियां हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति rojgaarsangam.up.gov.in पर इसकी जानकारी ले सकता है। इसमें फैब्रिकेशन सुपरवाइजर के लिए पांच पद हैं जिसका वेतनमान 99188 प्रतिमाह है और आयुसीमा 30 से 48 वर्ष है। मैकेनिकल हेल्पर के 20 पदों के लिए आवेदन मांगे गए है जिसका वेतनमान 29773 प्रतिमाह और आयुसीमा 25 से 35 वर्ष का मांगी गई है। सीएस वेल्डर टीआईजी एंड आर्क जिसका वेतन 62408 प्रतिमाह और आयुसीमा 24 से 35 वर्ष। पाइप फैब्रिकेटर के 15 पदों जिसमें वेतन 43962 प्रतिमाह और आयुसीमा 24 से 35 वर्ष, स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर के आठ पद, वेतन 42191 प्रतिमाह और आयु सीमा 24 से 35 वर्ष, मैकेनिकल टेक्निशियन के आठ पद, वेतन 60465 प्रतिमाह, आयुसीमा 26 से 42 वर्ष, फैब्रिकेटर फोरमैन के पांच पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिसमें वेतन 58650 प्रतिमाह है और आयुसीमा 30 से 48 वर्ष है। मैकेनिकल फिटर के 15 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिसमें वेतन 58422 प्रतिमाह वेतन और आयु सीमा 26 से 42 वर्ष तय की गई है। इन सभी पदों के लिए अनुभव भी होना जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें