फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन की रक्षा के लिये यति के साथ है संत समाज : नारायण गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जनसंख्या नियंत्रण कानून के समर्थन में आमरण अनशन करने वाले शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरी का भी समर्थन मिला है।
विज्ञापन

नारायण गिरि शिवशक्ति धाम डासना पहुंचे और उन्होंने कहा कि पूरा संत समाज सनातन धर्म की रक्षा के लिए यति नरसिंहानंद सरस्वती के साथ लड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए संत समाज सड़क पर भी उतर सकता है और शस्त्र भी उठा सकता है। सोमवार को डासना धाम के कुछ संन्यासी यति रामस्वरूपानंद के नेतृत्व में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर आये और उन्होंने कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग करते हुए खून से लिखा पत्र सौंपा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मिलने वालों में यति रणसिंहानंद, यति आत्मानंद, यति परमात्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें