फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गौर कैस्केड्स अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गौर कैस्केड्स अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को किया गया। इसमें संजीव मलिक को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष विनोद तेजवानी, सचिव अनुज कुमार राठी, कोषाध्यक्ष मोहित राठी, सह सचिव निधि शर्मा और सह कोषाध्यक्ष अमित त्रेहन को बनाया गया। बोर्ड सदस्य अशोक कुमार नरवाल, वंदना शर्मा, विवेक कुमार कौशिक और ऋषि विज को चुना गया। इस बार चुनाव में टीम संकल्प ने बाजी मारी। इस मौके पर सचिव अनुज राठी ने कहा कि टीम संकल्प में गुणवत्ता व तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट समन्वय है, जो सोसायटी के समग्र विकास के लिए प्रभावी रूप से कार्य करने में सक्षम है। टीम के सदस्यों के पास इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, साइंटिफिक, आईटी व मैनेजमेंट जैसे विविध क्षेत्रों का अनुभव है, जो सोसायटी के सुचारु संचालन व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें