मर्दाना ताकत बढ़ाने वाली नौ आयुर्वेदिक दवाइयों के नमूने फेल आए हैं। आयुर्वेदिक विभाग ने दो कंपनियों के खिलाफ वाद दायर किया है, जबकि सात कंपनियों को दवाई बाजार से हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। इसके अलावा दो दिन में नई बस्ती और शास्त्रीनगर में बेची जा रही नौ और दवाइयों के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक इन दवाइयों के प्रयोग से बचने की अपील आयुर्वेद विभाग ने की है।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक राना ने बताया कि एक महीने पहले नई बस्ती और शास्त्रीनगर में बिक रही आयुर्वेदिक दवाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। नौ दवा कंपनियों की 15 दवाइयों की जांच रिपोर्ट फेल आई है। उनके उत्पादन और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। संबंधित दवाई कंपनियों को बाजार से वापस मंगाने का नोटिस जारी किया गया है। डॉ. राना ने बताया कि जिन दवाइयों की जांच रिपोर्ट फेल आई है उनमें से अधिकांश मर्दाना ताकत बढ़ाने और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के नाम पर बेची जा रही थी।
इन दवाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे
दवा कंपनी
वाजीद अलीशाह गोल्ड कैप्सूल न्यू शमा लैबॉरेटीज दिल्ली
सुपर सोनिक कैप्सूल आरईपीएल झारखंड
ज्वॉइंट केयर टैबलेट ऋषि अमृत आयुर्वेद फार्मेसी श्री गंगा नगर
मूसली पाक संजय फार्मा हाथरस
शान ए मर्द पाउडर हेल्थ केयर अमरोहा
खमीरा जोरावर दरब रेमीडीज अमरोहा
ओबेस्लिम कैप्सूल आरएसजी हर्बल फरीदाबाद
पाइलो टैबलेट आयुर्वेद भारती, मेरठ
शाने मर्द अवलेह जियो हर्ब, अमरोहा
दवा कंपनी कार्रवाई
एसएम-9 कैप्सूल मै. ली लाइफ फार्मास्युटिकल, बवाना, दिल्ली दवा पर रोक और अदालत में वाद दायर
डॉ. बिस्वास गुड हेल्थ कैप्सूल मै. डॉ. विश्वास मेडीकेयर कंपनी, कोलकाता दवा पर रोक और अदालत में वाद दायर
गुड हेल्थ कैप्सूल मै. सिमको ऑर्गेनिक, उज्जैन दवा की बिक्री पर प्रतबिंध, नोटिस
स्वआमला मै. ओम फार्मास्युटिकल, बैंगलुरू नोटिस जारी
करेला जामुन नीम पाउडर मै. क्योरा फार्मास्युटिकल, साहिबाबाद उत्पादन, बिक्री पर प्रतिबंध
अश्वगंधा कैप्सूल मै. क्योरा फार्मास्युटिकल, साहिबाबाद उत्पादन, बिक्री पर प्रतिबंध
पुनर्नवा मकोय मै. क्योरा फार्मास्युटिकल, साहिबाबाद उत्पादन, बिक्री पर प्रतिबंध
क्योरा सोजा जूस मै. क्योरा अयुर्वेद एंड यूनानी लि. मोहननगर उत्पादन, बिक्री पर प्रतिबंध
नीम करेला जामुन रस मै. क्योरा अयुर्वेद एंड यूनानी लि. मोहननगर उत्पादन, बिक्री पर प्रतिबंध
त्रिफला-एलोवेरा रस मै. क्योरा अयुर्वेद एंड यूनानी लि. मोहननगर उत्पादन, बिक्री पर प्रतिबंध
री-अटैक ऑयल मै. क्योरा अयुर्वेद एंड यूनानी लि. मोहननगर उत्पादन, बिक्री पर प्रतिबंध
नारी रक्षक सिरप मै. हाइटो हर्बल प्रा.लि. मेरठ नोटिस जारी, दवा नष्ट करवाने के निर्देश
वीर्य शोधक चूर्ण मै. हाइटो हर्बल प्रा.लि. मेरठ नोटिस जारी, दवा नष्ट करवाने के निर्देश
इक्सीर ए जोश मै. सदर लैबोरेट्रीज, प्रा.लि. मेवात, हरियाणा सभी दवाएं वापस मंगाकर नष्ट की गईं
डॉ. नाइस मल्टीविटामिन कैप. मै. डॉ. नाइस प्रा.लि. हापुड़ औषधियों को नष्ट किया गया