फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

136 जमातियों के लिए भेजे जाएंगे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। मरकज मस्जिद से जमात में वापस हुए 136 जमातियों को चार अलग- अलग स्थानों पर भर्ती किया गया है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को पसौंडा क्षेत्र के 23 व साहिबाबाद के तीन लोगों की सूची सौंपी है।  निजामुद्दीन के मरकज मस्जिद में रुके लोगों में कोरोना पाजिटिव पाए जाने पर जिले से जमात में शामिल होने वालों को इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से कोरेंटीन किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि अब तक 90 लोगों को डासना स्थिति सुंदरदीप आयुर्वेदिक अस्पताल, 36 सूर्या अस्पताल मुरादनगर, 5 एमएमजी, 5 संजयनगर अस्पताल में कोरेंटीन किया गया है। सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रह हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कैला भट्ठा से 11, भोजपुर से 16, मुरादनगर से 6, हिंडन विहार से 25, मूसरी से 11, पसौंडा से 77 लोगों को कोरेंटीन किया गया है। पुलिस ने जो नई सूची उपलब्ध कराई है, उसमें भी पसौंडा क्षेत्र के 23 लोग और शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई जमाती ऐसे हैं जो जमात में शामिल होने से इंकार कर रहे थे तो उन्हें पुलिस की मदद से उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें