फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर प्रूफ लिफाफों में पहुंचेगी बहनों की राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाटर प्रूफ लिफाफों में पहुंचेगी बहनों की राखी - सभी डाकघरों में शुरू की गई विशेष लिफाफों की बिक्री माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई की कलाई पर सजने वाली राखी को डाक विभाग सुरक्षित उसके पते पर पहुंचाएगा। इसके लिए डाक विभाग ने विशेह लिफाफे भी तैयार कराए हैं। वाटर प्रूफ डिजायनर लिफाफों में राखी को उनके गंतव्य पर पहुचाया जाएगा। कोरोना के चलते इस बार डाक विभाग का काम बढ़ गया है। कई बहनें अपने भाई के घर नहीं जा रही हैं। डाक विभाग ने सभी प्रधान डाकघरों से लिफाफों की बिक्री शुरू की है। इन्हें गुणवत्ता पेपर के साथ वाटर प्रूफ बनाया गया है। महज 10 रुपए में लोग ये लिफाफा ले सकते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते कई शहरों की कनेक्टिविटी में भी दिक्कत है। इसके अलावा ट्रेनों का संचालन भी सीमित किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि राखियों की मेल (डाक) पर विभाग का जोर रहता है, जिससे त्योहार पर भाई तक बहनों की राखी पहुंच सके। अवकाश के दिन भी राखियों को विभाग डिलीवर कराएगा। इसके अलावा कनेक्टिविटी को देखते हुए अलग-अलग शहरों में राखियां भेजी जाएंगी। विभाग की मेल मोटर, ट्रैन और हवाई जहाज से राखियों को उनके पते पर भेज जाएगा। लोग स्पीड पोस्ट या फिर साधारण डाक से राखी भेज सकते हैं। सभी लैटर बॉक्स से मेल एकत्रित कर भेजी जाएंगी। गुलाबी और पीले रंग के लिफाफे पर पता या संदेश आसानी से लिखा जा सकता है। ---- रक्षाबंधन को लेकर विशेष लिफाफों की बिक्री शुरू की गई है। डाकघरों से लोग इनको ले सकते हैं। समय पर राखी पहुंचना विभाग की पहली प्राथमिकता है। - अभिषेक कुमार, वरिष्ठ डाक अधीक्षक ----
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें