फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में पोस्टर पर हंगामा: 'सामान भाई से खरीदें, भाईजान से नहीं', पुलिस ने उतरवाए; कई पर मुकदमा दर्ज

Mon, 07 Aug 2023 04:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

पोस्टर को लेकर हिंदू समाज के लोगों ने नंदग्राम थाने पर हंगामा किया। कहा कि समाज को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में लगे विवादित पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा समेत अन्य कई जगहों पर विवादित पोस्टर लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। पोस्टर पर लिखा गया था 'सामान भाई से खरीदें भाईजान से नहीं।' साथ ही इसके नीचे निवेदक में समस्त हिंदू समाज लिखा है। 

विज्ञापन

इसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो कई हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह नंदग्राम थाने पर हंगामा किया। मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल मौके से पुलिस ने पोस्टर हटवाए और जांच कर उपनिरीक्षक अशोक कुमार की ओर से नितिन चौहान, ब्रह्मानंदीपुरी, शेखर पंडित और अन्य के खिलाफ नंदग्राम थाने में केस दर्ज किया गया है। 

प्रदर्शन करने पहुंच लोगों ने आरोप लगाया कि पोस्टर माहौल बिगाड़ने और हिंदू समाज को बदनाम करने की मंशा से इस तरह की हरकत की गई है। 
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत कराया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ माहौल बिगाड़ने और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें