फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई: दूसरी लॉटरी जारी, 1703 विद्यार्थियों को स्कूल हुए आवंटित, 419 के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत सत्र 2023-24 में पब्लिक स्कूलों में दाखिले के लिए दूसरे चरण की लॉटरी बुधवार को जारी हो गई। दूसरी लॉटरी में सत्यापन के बाद पात्र पाए गए 2122 विद्यार्थियों को लॉटरी में शामिल किया गया था। लेकिन शासन स्तर से केवल 1703 बच्चों को स्कूलों का आवंटन किया गया। स्कूलों में सीटें फुल होने का हवाला देते हुए शासन स्तर से 419 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित नहीं किए गए।
विज्ञापन


दूसरे चरण की लॉटरी का परिणाम जारी होने के बाद अब बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों को एक मई के बाद स्कूल आवंटन पत्र सौंपे जाएंगे। फिर अभिभावकों के पास गर्मियों की छुट्टियां होने से पहले स्कूलों में दाखिला लेने का मौका होगा। दूसरे चरण के छह अप्रैल तक चले आवेदन प्रक्रिया में 3521 पंजीकरण हुए। विभागीय सत्यापन के बाद विभिन्न कारणों से 1349 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया।
ऐसे में पात्र सभी 2122 विद्यार्थियों को स्कूल का आवंटन होने की प्रबल संभावनाएं थीं। 419 बच्चों को स्कूल का आवंटन नहीं होने से उनके हाथ निराशा लगी है। ऐसे अभिभावकों के पास अब फिर से तीसरे चरण में आवेदन का अवसर बचेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी विनोद मिश्र का कहना है कि शासन स्तर से दूसरी लॉटरी का परिणाम जारी कर दिया गया है। अब अगले माह से अभिभावकों को स्कूल आवंटन पत्र सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन


पहले चरण में 30 अप्रैल तक होंगे प्रवेश:
आरटीई में प्रथम चरण की लॉटरी में 3606 पात्र आवेदकों को विभागीय स्तर से स्कूल आवंटन पत्र सौंपे जा चुके हैं। ऐसे में अभिभावकों के पास दाखिला कराने का 30 अप्रैल तक का समय बचा हुआ है। अब तक स्कूलों में पहली लॉटरी से करीब 750 प्रवेश हुए हैं। कुछ स्कूलों में आवंटन पत्र जारी होने केबावजूद प्रवेश देने में विद्यालय आनाकानी कर रहे हैं।


महत्वपूर्ण इनसेट:
आरटीई में तीसरे चरण के आवेदन कल से होंगे शुरू

आरटीई में तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार 20 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई तक चलेगी। विभागीय स्तर से 13 मई से 23 जून तक आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। फिर शासन की ओर से 25 जून को लॉटरी के जरिए परिणाम घोषित होगा। फिर अभिभावक विभागीय कार्यालय के माध्यम से पांच जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे। अभिभावकों को ऑनलाइन वेव पोर्टल www.rte25.upsdc.gov.in के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें