साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र महाराजपुर दिल्ली बॉर्डर के सामने पुलिस और एफएसटी टीम ने एक कार से करीब 3.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। चालक रुपये के बारे में सही जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने रुपये बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि लिंक रोड थाना पुलिस व एफएसटी टीम आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महाराजपुर दिल्ली बॉर्डर के सामने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक कार सामने से आती हुई नजर आई। टीम ने कार चालक को रोकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में रखे करीब 3 लाख 62,200 रुपये बरामद हुए। कार चालक मंयक जैन निवासी राधेकृष्ण कौशांबी से रुपये के बारे में पूछताछ की। मंयक जैन सही जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने रुपये को जब्त कर लिया। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।