गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में एक उद्यमी से लोहे का माल लेकर 13.77 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में निखिल गोयल ने कोर्ट के आदेश पर ग्रेटर नोएडा की कंपनी जगरतनधन सिंह एंड कंपनी के निदेशक राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, जगतार सिंह, दान सिंह और कमल सिंह के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
निखिल गोयल का आरोप है कि जगरतनधन सिंह एंड कंपनी के निदेशक राजेंद्र सिंह उनसे 10 साल से माल ले रहे थे। 2021 के बाद कोविड के कारण उन्होंने माल के रुपये रोकना शुरू किया। 2023 तक उन्होंने करीब 13 करोड़ रुपये रोक लिए। रुपये मांगने पर अब धमकी देने लगे। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।