फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक से मकान बेचने के बहाने 13.21 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। डीएलएफ दिलशाद गार्डन एक्सटेंशन-2 में युवक से मकान बेचने के बहाने 13 लाख 21 हजार की रकम हड़प ली। आरोप है कि आरोपी ने मकान से उनका सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया। उन्हें फोन पर गाली-गलौज कर करने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



विक्रम एंक्लेव में रहने वाले पुनीत कुमार ने शिकायत दी कि कई महीने पहले उनकी मुलाकात डीएलएफ दिलशाद गार्डन एक्सटेंशन-2 के श्रीनिवास से हुई थी। उसने उन्हें अपना मकान बेचने का ऑफर दिया था। बातचीत होने पर उन्होंने श्रीनिवास को 13 लाख 21 हजार रुपये नकद व चेक से दे दिए थे। इसके बाद उनसे मकान में सामान रखने के लिए कहा गया। वह श्रीनिवास के कहने पर ही अपने सामान के साथ मकान में शिफ्ट हो गए। उनका आरोप है कि नौ अगस्त को मकान में लगे ताले को आरोपी ने तोड़कर उनका सामान बाहर फेंक दिया। उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने नरेंद्र कसाना नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर उनसे गाली-गलौज की और मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि लेनदेन के कागजात के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें