फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धोखाधड़ी मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के 10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के एक बैंक से 10 लाख रुपये गबन किया था।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि लोनी बॉर्डर के इंद्रापुरी निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। संजय मूलरूप से सहारनपुर के बहेटा का रहने वाला है। संजय भारतीय स्टेट बैंक की लिंक शाखा लोनी में सर्विस प्वाइंट(सीएसपी) संचालित करने के लिए अनुबंध पर नियुक्त किया था। उस दौरान उसने 10 लाख रुपये गबन किया। इस संबंध में उसके खिलाफ लोनी बॉर्डर थाने में केस दर्ज है। नौ सितंबर को संजय पर 10 हजार रुपये का इनाम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें