फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोबाइल छीन कर भाग रहा लुटेरा कार से टकराया, दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के पटेलनगर के रहने वाले राहुल से बाइक सवार बदमाश ने बुधवार शाम मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनकर भागते समय लुटेरे की बाइक कार से टकरा गई और वह गिर गया। इसी दौरान राहुल ने अपने भाई की मदद से लुटेरे को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि बुधवार शाम वह भाई सिद्धार्थ के साथ राधा स्वामी रोड जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने उनका मोबाइल छीन लिया। उन्होंने उसका पीछा किया तो वह आगे चल रही कार से टकराकर गिर गया। उन्होंने उसे पकड़कर पूछताछ कि तो उसने अपनी पहचान नंदग्राम निवासी विकास शर्मा बताई। उसके पास से उन्होंने अपने मोबाइल के साथ दो और मोबाइल बरामद किए। उसमें से एक उसने अपना बताया और दूसरा नंदग्राम से लूटा हुआ बताया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें