फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से आगरा तक दो बसों का संचालन हुआ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से आगरा तक दो बसों का संचालन हुआ शुरू - कोविड-19 लॉकडाउन के कारण बस का संचालन बंद हो गया था माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। परिवहन निगम की तरफ से गाजियाबाद से आगरा तक दो जनरथ बस का संचालन दोबारा शुरू किया गया है। इससे गाजियाबाद से आगरा जाने वाले हजारों लोगों को सुविधा होगी। सुबह के समय दोनों बसों का संचालन होगा। साहिबाबाद डिपो के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि गाजियाबाद बस अड्डे से आगरा के लिए बसों का संचालन होता था। कोविड-19 लॉकडाउन के कारण यहां से आगरा के लिए बसें संचालित नहीं कराई जा रही है। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए कौशांबी आना पड़ रहा है। इसको देखते हुए गाजियाबाद बस अड्डे से आगरा आईएसबीटी तक दोबारा से जनरथ बस चलाने का निर्णय लिया है। मंगलवार से यह सेवा शुरू हो गई है। यह बसें रोजाना सुबह नौ बजे और दस बजे आगरा के लिए रवाना होंगी। यह बस अलीगढ़ होते हुए जाएंगी। जिसका फायदा अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को भी होगा। उन्होंने बताया कि वहीं वापसी में सुबह नौ बजे जाने वाली बस दोपहर साढ़े चार बजे और दस बजे जाने वाली बस शाम साढ़े पांच बजे आगरा से गाजियाबाद के लिए चलेगी। उनकी माने तो जल्द ही अन्य रूटों पर भी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें