फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे रूटों पर चलने वाली बसों में रही यात्रियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे रूटों पर चलने वाली बसों में रही यात्रियों की भीड़ - सुबह के समय बसों में रही यात्रियों की अधिक भीड़ माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। टीएचए में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। रक्षाबंधन के चलते बसों में सोमवार को भी भीड़ रही। लॉकल रूट पर चलने वाली बसें फुल होकर चली। हालांकि दोपहर बाद यात्रियों की संख्या कम हुई। जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। रक्षाबंधन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए परिवहन निगम की तरफ से 150 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है। सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार पर भी बसों में यात्रियों की भीड़ रही। अधिकारियों की माने तो रक्षाबंधन पर लंबे रूट की बजाए छोटे रूटों हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, मोदीनगर, मुरादनगर, गढ़ रूट पर अधिक भीड़ रही। एक बजे तक बसों में भीड़ रही। इसके बाद भीड़ कम हुई। हालांकि शाम तक बसों में यात्री रहे। अधिकारियों का कहना है कि लंबे रूट पर जाने वाली बसों में कम यात्री रहे। कई बसे कम लोड फैक्टर के भी भेजनी पड़ी। हालांकि सुबह के समय बसों के लिए इंतजार करना पड़ा। इसकी वजह से कुछ परेशानी सुबह के समय यात्रियों को उठानी पड़ी। आरएम एके सिंह ने बताया कि छोटे रूट पर चलने वाली बसों में भीड़ रही। हालांकि इन रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए थे। जिससे यात्रियों को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें