फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 17 नवंबर से रोडवेज कर्मचारी करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने आंदोलन की चेतावनी दी है। परिषद के गाजियाबाद क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को नोटिस सौंपा है। इसमें 16 नवंबर तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने का अल्टीमेटम दिया गया है। मांगें पूरी नहीं होने पर 17 नवंबर से क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के सामने धरना शुरू किया जाएगा। परिषद की ओर से जारी मांगपत्र में कर्मचारियों की पदोन्नति, लिपिकों की कमी दूर करने और पात्र कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने की मांग की गई है। इसके अलावा सभी डिपो की कार्यशालाओं में बैटरी, टायर समेत जरूरी सामान उपलब्ध कराने और कैशियर की कमी दूर करने की मांग उठाई गई है। संविदा कर्मचारियों को छह माह तक लगातार 22 दिन ड्यूटी करने पर मिलने वाला प्रोत्साहन भत्ता दिलाने और उनका वेतन समय से जारी करने की मांग भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें