गाजियाबाद। होली के त्योहार पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए गाजियाबाद डिपो ने मुख्यालय से अतिरिक्त बसों की मांग की है। इसके अलावा डिपो को 10 नए परिचालक मिले हैं। एआरएम एनके वर्मा ने बताया कि होली के त्योहार से पहले डिपो से संचालित मेरठ और बुलंदशहर मार्ग के लिए सभी 48 बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए मुख्यालय से 12 बसों की मांग की गई है। होली पर बेहतर संचालन करने वाले बसों के चालकों और परिचालकों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से पुराना गाजियाबाद डिपो में 10 नए परिचालकों की तैनाती की गई है। संवाद