कौशांबी से हापुड़ जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में किसी की जान की कोई नुकसान नहीं है, जबकि दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हापुड़ डिपो की बस मोदीनगर थाना इलाके में अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आज सुबह करीब 10 बजे हापुड़ डिपो की बस कौशांबी से हापुड़ जा रही थी वह मोदीनगर थाना इलाके में पलट गई। घटना में किसी की जान नहीं गई है। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में जांच कराई जा रही है।
सुनील कुमार सिंह, मोदीनगर सर्कल ऑफिसर, गाजियाबाद