लोनी। ट्रांस दिल्ली सिग्नेचर सिटी (टीडीएस सिटी) के सेक्टर डी-1 में औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है। यूपीसीडा की ओर से सड़क, फुटपाथ और सेंट्रल वर्ज के निर्माण का काम 7.41 करोड़ रुपये की लागत से तीन किमी लंबाई की सड़क बनाई जा रही है। वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) एनके जैन ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सड़क निर्माण और उच्चीकरण का काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सेक्टर डी-1 में आने-जाने वाले उद्यमियों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।