इंदिरापुरम। सीआईएसएफ रोड पर बने एसटीपी से कई दिनों से पानी लीक होने की वजह से सड़क पर पानी भर गया है। कई दिन से पानी जमा होने की वजह से सड़ने लगा है। एसटीपी में गंदे पानी का ट्रीटमेंट होकर लोगों को इस्तेमाल के दिए जाता है लेकिन लीकेज की वजह से लोगों तक कम मात्रा में पानी पहुंच रहा है। निवासी राजू ने बताया कि सड़क किनारे लोग अपनी दुकान लगाते थे लेकिन लंबे समय से पानी भरा होने की वजह से परेशान हैं। वहीं, सफाई व खाद्य निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि नाला का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी वजह से पानी भरा हुआ है और टीम भेजकर पानी निकलवाया जाएगा।