गाजियाबाद। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत वार्ड एक भीम नगर में 18.97 लाख की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण के कार्य का शनिवार को शहर विधायक संजीव शर्मा ने शिलान्यास किया। यह कार्य जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा कराया जाएगा। सांसद अतुल गर्ग और शहर विधायक संजीव शर्मा की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस कार्य को मंजूरी मिली है। योजना के तहत भीम नगर में इंद्रपाल के मकान से लोकेश के मकान तक और प्रदीप के मकान से चरण दास के मकान तक नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क बनाई जाएगी। इस मौके पर मुख्य रूप से क्रॉसिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय पार्षद धर्मेंद्र नागर, चेयरमैन संदीप पाल और अनु चौधरी समेत भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने सड़क और नाली की मांग पूरी होने पर जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।