आरकेजीआईटी में बनाया 150 बेड का कोरेंटीन
- 35 जमाती किए गए भर्ती माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिले में बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन के सहयोग पर एक और कोरेंटीन सेंटर आरकेजीआईटी कालेज को बनाया है। गर्ल्स एवं ब्याज हॉस्टल को अभिहित करते हुए प्रशासन ने कोरोना संदिग्धों को भर्ती करने की सहमति दे दी है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि देर शाम तक 35 जमाती भर्ती किए जा चुके हैं। अभी तक जिले में 188 लोगों को कोरेंटीन किया गया है। आरकेजीआईटी के अलावा सुदंरदीप, आईटीएस कालेज, सूर्या अस्पताल एवं संतोष अस्पताल को कोरेंटीन सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा तीन और कोरेंटीन सेंटर बनाने की कवायद की जा रही है।