इंदिरापुरम। नीति खंड-1 स्थित मंगल चौक पर अधूरे नाले के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इंदिरापुरम वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव सुदर्शन अवस्थी ने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र भेजकर वसुंधरा जोन के सिविल विभाग की लापरवाही पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने शिकायत पत्र में कहा कि नाले का निर्माण पूरा होने के बावजूद मिट्टी भरकर समतल नहीं कराया गया है। इससे सड़क पर गहरे गड्ढे और कच्ची जगह बनी हुई है, जहां आए दिन ई-रिक्शा, दोपहिया वाहन चालक और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अधिकारियों से शिकायत करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।