गाजियाबाद। राइजिंग स्टार्स ने रोमांचक मुकाबले में बियॉन्ड 11 को चार विकेट से हराकर जीत दर्ज की। यह मुकाबला जवाहरलाल लाल नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वीक डेज सेशन-5 लीग मुकाबले का हिस्सा था। टॉस जीतकर राइजिंग स्टार्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बियॉन्ड-11 की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए और जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार्स की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में छह विकेट खोकर 203 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया।