गाजियाबाद। सुबह टहलने निकलीं दो महिलाओं के कुंडल खींचकर बदमाश फरार हो गया। पीड़िताओं की तहरीर पर मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दुहाई निवासी बाला देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपनी पड़ोसन सुनीता देवी के साथ खेतों की ओर टहलने के लिए निकली थीं। जैसे ही दुहाई गांव से बाहर पहुंचीं तो युवक उनके पास पहुंचा और दोनों के कानों के कुंडल खींच लिए। जब तक वह दोनों कुछ समझ पातीं तक तक आरोपी भागकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश की धरपकड़ को सर्च अभियान चलाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस का कहना कि बदमाश की तलाश की जा रही है।