फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। लगभग सप्ताहभर पूर्व मां के सामने कार से युवती के अपहरण की घटना का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। एसीपी ने बताया कि युवती अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। मां ने अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने खुद एसीपी आफिस पहुंचकर अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की जानकारी दी। अपहरण का मामला फर्जी निकलने पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मेरठ के परतापुर स्थित एक नशामुक्ति केंद्र संचालिका ने बीते शनिवार को मोदीनगर के एक मंदिर के बाहर से सेंट्रो कार सवारों द्वारा उसकी पुत्री के अपहरण मामला दर्ज कराया था। पुलिस की टीमें युवती की तलाश में लगी हुई थी। मंगलवार को युवती पुलिस को मिल गई। एसीपी ने बताया कि युवती की आयु 18 वर्ष दस माह है। वह अपनी मर्जी से बागपत के बड़ौत निवासी अपने प्रेमी के साथ गई थी। युवती अब प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। एसीपी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के बाद अपहरण का मुकदमा बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा झूठी रिपोर्ट लिखाने पर युवती की मां के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
-
युवती ने परिजनों पर लगाया पिटाई का आरोप
युवती ने बताया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी। अब वह उसी के साथ रहना चाहती है। युवती ने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि परिजन उसे प्रताड़ित करते थे। युवती ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि परिजन बेवजह उसकी पिटाई करते थे और नशे की गोलियां देते थे। विरोध करने पर कई कई दिन उसे खाना नहीं दिया जाता था। युवती ने बताया कि परिजन युवक से शादी की कराने बात कहकर उसे 20 दिसंबर को मोदीनगर स्थित एक मंदिर में लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें