फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में निवासियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सिटी में समस्याओं को लेकर पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। लोगों ने सोसायटी के पायोनिया कामर्शियल ऑफिस में पहुंचकर अपना विरोध जताया और अधिकारियों को 200 लोगों के हस्ताक्षर सहित पत्र भी सौंपा। लोगों ने चेतावनी दी की यदि इन समस्याओं का स्थायी हल नहीं होता तो विरोध जारी रहेगा। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने स्थानीय अधिकारियों, प्रोजेक्ट हेड, एस्टेट मैनेजर और सेल्स हेड से आश्वासन नहीं मिलने पर निवासियों ने चेयरमैन प्रशांत तिवारी से बात करने की बात रखी। चेयरमैन ने आगामी रविवार को निवासियों से मिल कर समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोसायटी के एनके नेगी ने बताया कि प्रोजेक्ट में वर्तमान में लगभग दो हजार परिवार रहते हैं। पिछले कई दिनों से सोसायटी के शौचालय में बिना एसटीपी संशोधित पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस कारण से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी से बीमार होने का खतरा बना हुआ है। बेसमेंट में सीपेज की स्थिति ऐसी है कि पिछले दो सालों से पूरे बेसमेंट में पानी का रिसाव और पानी के जमा होने से बीम और इमारत के ढांचा क्षति होने से इमारत के मजबूती पर प्रभाव पड़ने की आशंका है। प्रतीक ग्रुप द्वारा कई फ्लैट स्वामियों का मरम्मत चार्ज दो साल तक भुगतान किया गया था, अब उसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। जबकि अभी किसी भी टावर का सिविल कार्य पूरी तरह से नहीं किया गया है। इन तमाम मुद्दों पर ढाई सौ से ज्यादा निवासियों ने बैठक के बाद सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक विरोध मार्च और धरना दिया।
सी-4 टावर निवासी मधु तिवारी का कहना था कि मेंटेनेंस विभाग के कोई भी अधिकारी कर्मचारी समस्या की सुनवाई नहीं करते हैं। हम लोगों से शुल्क भी अधिक वसूला जा रहा है। वहीं आशु का कहना था कि ढाई साल से सोसायटी में रह रही हैं। मेंटेनेंस चार्ज 3.25 रुपये प्रति वर्ग फिट चार्ज देने के बावजूद बावजूद कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। एसटीपी व्यवस्था भी सही से नहीं काम कर रही है, जिसकी वजह से गंदा पानी हमारे घरों में आ रहा है। प्रतीक ग्रेंड सिटी में घर लेकर पछतावा हो रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सत्यव्रता मित्रा, नारायण सिंह, हरीश उपाध्याय, अवध नारायण, आशु सिंह, उपेंद्र गुप्ता, गोपाल गुप्ता, मीना त्रिपाठी, एसएन कक्कर, राम निवास, वीके गुप्ता, तरुण गुप्ता, जसपाल सिंह, अलोक वर्मा, आनंद प्रकाश उनियाल, पूनम, मनोज नेगी, शशि कुकरेती, भूपिंदर, सुधाकर यादव, शिवमोहन तिवारी, ऋतुराज लखेरा, जितेंद्र कुमार सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें