माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। लॉकडाउन के दौरान पुलिस लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही है। इसके बाद भी लोग सड़कों पर बेवजह घूम रहे हैं। कौशांबी पुलिस ने कौशांबी और वैशाली क्षेत्र में सड़कों पर भीड़ जुटने और बेवहज घूमने वाले 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि पुलिस ने फिरोज, सतीश चंद्र,मो. साहिब खां, साहिल नेगी, हनुमत सिंह,परविंदर, वीरेंद्र, उमेश पांडेय, अर्पित गुप्ता, दिनेश, अंकुर और दीपक के खिलाफ लॉकडाउन की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ ने बताया कि लगातार पुलिसकर्मी पूरे क्षेत्र में लोगों से अनाउंसमेंट कर घरों में रहने की अपील कर रहे हैं। इसके बाद भी लोग बिना वजह सड़क पर घूमने और एक जुट होकर खड़े हो रहे हैं। सीओ ने बताया कि सभी 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यदि कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करता पाया जाता है। उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।