फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मकान मालिक ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार कालोनी में मकान तोड़ने के दौरान पड़ोसी की दीवार गिरने से हुई मजदूर की मौत के मामले में मृतक के परिजनों ने मकान मालिक व ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर ठेकेदार का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद (कार्यवाहक इंदिरापुरम) भास्कर वर्मा ने बताया कि उदय भान का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उधर ठेकेदार हीरा लाल का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने मकान मालिक व ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच की जा रही है। बता दें कि प्रतापगढ़ निवासी कमलेश प्रताप सिंह ने निर्माण के लिए अपने पुराने मकान को तोड़ने का ठेका हीरालाल निवासी खोड़ा कालोनी को दिया था। रविवार दोपहर प्रेमविहार निवासी उदयभान व राजकुमार चार इंच की दीवार तोड़ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे पड़ोसी की चार इंच की आठ फीट ऊंची दीवार उनके ऊपर गिर गई थी, जिससे ठेकेदार समेत तीनों लोग दब गए थे। लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डाक्टरों ने उदयभान को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें