फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: झोलाछाप के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के विकास कुंज कॉलोनी में स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप डॉ. अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम ने 7 मई को लोनी के अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने अपनी शिकायत में बताया कि विकास कुंज में डॉ, अंकित के क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अंकित अपनी शैक्षिक आर्हता व क्लीनिक के पंजीकरण संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए। उन्हें नोटिस भी दिया गया था। 8 मई को दस्तावेज दिखाने का समय भी दिया गया। लेकिन वह दिखा नहीं सके। दस्तावेज नहीं दिखाने पर यह माना गया कि वह अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे हैं। इसके बाद टीम ने छह अगस्त को पुलिस को कथित डॉ. के खिलाफ तहरीर दी। टीम में डॉ. पंकज राकेश नोडल अधिकारी और गजेंद्र सिंह डीपीए शामिल हैं। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें