फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस की हत्या के प्रयास में विधायक मदन भैया के मुकदमे में रिपोर्ट कीपर व स्टोर मुरीद तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। खतौली विधायक मदन भैया पर अदालत में चल रहे हत्या के प्रयास, बलबा व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मुकदमे में सरकारी गवाह रिपोर्ट कीपर तत्कालीन पुलिस कांस्टेबल बृजपाल को पेश करने के लिए लोनी थाने के हेड मोहर्रिर, पुलिस लाइन, रिकार्ड कीपर को अदालत ने नोटिस भेजकर तलब किया है। अगली सुनवाई के लिए एक अगस्त की तारीख लगाई है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान विधायक मदन भैया, नरेश व साहब सिंह की हाजिरी माफी उनके अधिवक्ता ने दी थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था। अदालत में पेश आख्या के अनुसार पत्रावली में बृजपाल नामक कांस्टेबल का जो नंबर अंकित है, उस नंबर पर किसी कांस्टेबल का नहीं होना बताया गया था। अदालत ने लोनी थाने के हेड मोहर्रिर, पुलिस लाइन, रिकार्ड कीपर, पुलिस आयुक्त कार्यालय को आदेश दिया है कि वह कांस्टेबल बृजपाल की वर्तमान नियुक्ति, निवास स्थान व मोबाइल नंबर के बारे में अवगत कराए, जिससे कि बयान दर्ज किया जा सके। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार 16 मई 2001 को थाना बागपत एसएसआई शिवाकर व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ शाम करीब 6:45 जावली गांव में एपी भारद्वाज द्वारा 1999 में दर्ज कराए हत्या के प्रयास के मुकदमे में गिरफ्तारी वारंट लेकर मदन भैया को गिरफ्तार करने गए थे। पुलिस ने मदन भैया को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एक सौ से अधिक समर्थकों ने पुलिस पर दबाव बनाकर मदन भैया को छुड़ा लिया था। आरोप है कि पुलिस पर तमंचे से गोली चलाकर मदन भैया उनके साथी मौके से फरार हो गए थे। एसएसआई शिवाकर ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें