फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: न्यायालय के आदेश पर भाजपा सभासद प्रत्याशी समेत 41 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। निकाय चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड 50 में भाजपा व रालोद सभासद प्रत्याशी के समर्थकों के बीच मारपीट हुई थी। मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर भाजपा के पूर्व सभासद प्रत्याशी समेत 41 पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट के बाद रालोद पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी थी। महिलाओं ने बॉर्डर थाने पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया था। आरोप है कि पुलिस की एकतरफा कार्रवाई करने पर रालोद पक्ष ने न्यायालय की शरण ली थी।
विज्ञापन

एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने पूर्व सभासद प्रत्याशी वरुण धामा, विनीत, ओमेंद्र उर्फ बब्बल, वीरेंद्र धामा, नरेंद्र, रोबिन, अर्जुन, राहुल, सौरभ, रुद्र धामा, सचिन, सुशील, योगेंद्र, मनजीत, सूरज, निहाल, आदित्य, विकास, अनुज, हनी, हर्ष और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में वादी ओमपाल सिंह का कहना है कि नगर पालिका चुनाव वार्ड 50 से उनका भतीजा नीतीश धामा रालोद सभासद प्रत्याशी था। भाजपा की ओर से वरुण धामा चुनाव लड़ रहे थे। नौ मार्च को चुनाव को लेकर रालोद प्रत्याशी के घर बैठक चल रही थी। इस दौरान भाजपा पक्ष के लोग हाथ में तमंचा, पिस्टल, तलवार, लाठी-डंडे व अन्य धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। पिटाई से कपिल व सचिन गंभीर रूप से घायल हुए थे। तभी लोगों के एकत्र होने पर फरार हो गए थे। भागते हुए आरोपियों का कहना था कि वह भाजपा से हैं। पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। घायलों के परिजनों ने बॉर्डर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर रालोद पक्ष के दो लोगों को जेल भेज दिया था। एकतरफा कार्रवाई न करने से नाराज महिलाओं ने पुलिस के खिलाफ थाने के सामने धरना दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इसके बाद रालोद पक्ष ने न्यायालय में अर्जी डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें